हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आश्विन अमावस्या के अवसर पर आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार की ओर से शनिवार को रानीबाग स्थित मां गार्गी नदी तट पर सामूहिक पितृ तर्पण, श्राद्ध भोज और पिंड विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समिति के संस्थापक प्रकाश डिमरी के नेतृत्व में वैदिक रीति-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पितरों का स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना की। आयोजन में ब्राह्मणों को श्राद्ध भोज कराया गया और श्रद्धालुओं को पितृ प्रसाद वितरित किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पितरों को तर्पण कर दी भावभीनी विदाई,...