Haldwani News: रानीबाग में अब फिसलन से नहीं होंगे हादसे, हाईवे पर बिछेंगी टाइल्स
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी नैनीाल हाईवे पर रानीबाग में फिसलन के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एनएच) सड़क पर टाइल्स बिछाएगा। इसके लिए विभाग ने 250 मीटर सड़क चिह्नित की है। इस हिस्से में गड्ढों और सड़क पर बिखरी रोड़ी के कारण दोपहिया समेत अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। एनएच ने टाइल्स लगाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। रानीबाग में हाईवे का हिस्सा घुमावदार है। यहां गड्ढों और रोड़ी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन बढ़ने से बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है। दरअसल, इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.