Haldwani News: रानीबाग बैरियर पर 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल वन प्रभाग की ओर से अवैध लीसा परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। सोमवार देर रात मनोरा रेंज के रानीबाग बैरियर पर वन विभाग की टीम ने एक वाहन जांच के लिए रोका। बाहर से खाली दिखाई देने वाले वाहन की गहन तलाशी लेने पर उसमें बनाए गए गुप्त केबिनों से 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही अवैध लीसा और वाहन को कब्जे में ले लिया। वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- Almora News: वन विभाग ने रात में भी लगाई गश्त वन विभाग का कहना है कि जंगलों से होने वाली अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.