हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम में अतिक्रमण के आरोप को लेकर पहाड़ी समाज ने बुधवार को बैठक कर निर्णय लिया कि यदि प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 29 अगस्त को महापंचायत की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि चित्रेश्वर धाम कत्युरी राजवंश और राजमाता जिया की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर है। यहां अतिक्रमण को उन्होंने आस्था, संस्कृति और सनातन धर्म से जुड़ा मामला बताया। तय किया गया कि 21 अगस्त को क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी को शिकायत पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, 22 अगस्त को कत्युरी समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात करेगा। राजमाता जिया रानी समिति के अध्यक्ष रमेश मनराल और चंदन मनराल ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। पहाड़ी आर्...