हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में तीन दिन पहले मृत मिले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार को रानीखेत के बजौल गांव में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे डॉ.सुशीला तिवारी लाया गया था। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त 53 वर्षीय मान सिंह महरा निवासी बजौल रानीखेत के रूप में हुई। उनकी मौत कैसे हुई ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगेगा। प्रभारी मेडिकल चौकी एमएस रौतेला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...