हल्द्वानी, अगस्त 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सचिव एवं आयुक्त परिवहन उत्तराखंड रविनाथ रमन के निर्देश पर 20 अगस्त से प्रदेशभर में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन तीन दिनों में हल्द्वानी संभाग के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों में 20 और 21 अगस्त को विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में कुल 1062 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 117 वाहन सीज किए गए। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडेय के निर्देशन में हुई कार्रवाई में ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और वाहनों से बाहर निकले सरिया-पाइप के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी गई। विभाग ने 98 ओवरलोडेड, 28 खतरना...