Haldwani News: रात को बारिश, दिन में उमस से मुसीबत
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में रात के समय बारिश से दिन में उमस बढ़ रही है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में शहर में सर्वाधिक 75 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला आपदा परिचालन केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में हल्द्वानी 75 मिमी, कालाढूंगी में 40, नैनीताल में 37, ओखलकांडा में पांच, कैंची व रामनगर में दो-दो मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्द्वानी में गुरुवार को दिनभर उमस रही। शाम होते बादल छाए। हालांकि अभी अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण कहीं भी बिजली बाधित और यातायात प्रभावित जैसी सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.