हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में कल यानि 23 अक्तूबर को राम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकलेगी। इसे देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शोभायात्रा के समापन तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शोभायात्रा के ओके होटल तिराहा, नैनीताल बैंक तिराहा, सिंधी चौराहा, एसडीएम कोर्ट और ताज चौराहा क्षेत्र से गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूपेश पांडेय ने बताया कि रामपुर रोड से आने वाली बसें टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा, तीनपानी फ्लाईओवर और गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम, तिकोनिया चौराहा और वर्कशॉप लाइन से रोडवेज पहुंचेंगी। वहीं बरेली रोड से आने वाली बसें तीनपानी फ्लाईओव...