Haldwani News: राजस्व ग्राम के लिए रैली 27 सितंबर को
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने और गौला नदी के किनारे स्थायी तटबंध निर्माण की मांग को लेकर 27 सितंबर को विशाल रैली और धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता के अध्यक्ष उमेश भट्ट के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र ने कहा कि राजस्व ग्राम की अधिसूचना और बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बावजूद अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। संगठन के मुताबिक बिंदुखत्तावासी 15 अगस्त से पदयात्रा कर रहे हैं। 27 सितंबर को शहीद स्मारक से तहसील लालकुआं तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। संगठन ने इसमें करीब 10 से 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.