Haldwani News: राजस्व ग्राम की मांग को लेकर बिंदुखत्ता में घर-घर पदयात्रा जारी
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी,संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में चल रही घर-घर पदयात्रा 16वें दिन भी जारी रही। पदयात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। अभियान से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों से बिंदुखत्ता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान लोगों से आगामी 27 सितंबर को प्रस्तावित विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इस दौरान वन अधिकार समिति के अध्यक्ष उमेश चंद भट्ट, सचिव बलवंत सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, नंदन बोरा, अर्जुन नाथ गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.