Haldwani News: राजस्व गांव के दर्जे को लेकर 25 जुलाई को शक्ति प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान महासभा की बागजाला कमेटी की बैठक में 25 जुलाई को बुधपार्क में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बागजाला समेत सभी वनभूमि निवासियों को राज्य सरकार के भूमिधरी अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने और उन्हें राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग उठाई गई। साथ ही दिल्ली में युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उनकी मांगों का समर्थन भी किया गया। बैठक में भाकपा के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 जुलाई की कैबिनेट बैठक में बिंदुखत्ता, बापू ग्राम ऋषिकेश और बग्गा चौवन के लिए भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया, लेकिन बागजाला समेत अन्य वनभूमि बस्तियों को इससे बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि वनभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.