हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजस्व गांव के दर्जे की मांग को लेकर जन-जन को एकजुट करने के उद्देश्य से मानपुर, प्रतापपुर और कालीपुर क्षेत्र में 'घर-घर जाओ, राजस्व ग्राम के लिए जगाओ' अभियान के तहत रविवार को जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा मानपुर पूर्वी से प्रारंभ होकर विभिन्न बस्तियों से गुजरते हुए मानपुर पश्चिमी और कालीपुर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान 'आजादी से पहले के बसे गांव, इन्हें बनाओ राजस्व गांव' जैसे नारे लगाए गए। ग्रामीणों का कहना था कि देश की आजादी से पहले बसे इन गांवों को आज तक राजस्व का दर्जा न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजस्व ग्राम न होने से क्षेत्र बुनियादी नागरिक सुविधाओं, भू-स्वामित्व के पक्के अधिकारों और विकास योजनाओं से वंचित रह जाता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे किसी सरकार या व्यव...