हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित सुयाल कॉलोनी में एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला महेंद्र पाल यहां सुयाल कॉलोनी धान मिल में किराए के मकान में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। जिनमें से दो बच्चों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात जब परिवार के सभी सदस्य सोए थे तो महेंद्र ने कमरे में बांस के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान रात में जब परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने महेंद्र को फंदे से ल...