हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा में आर्मी कैंट के पास खड़े एक मैजिक वाहन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन राजपुरा निवासी राजू के पुत्र रोबिन का बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू ने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी। आग की चपेट में आने से मैजिक वाहन की सीट और इंजन जल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...