Haldwani News: राजपुरा में आपसी रंजिश में युवक पर कटर से हमला
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजपुरा में दो पक्षों में बीते दिन विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को धारदार कटर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद घायल की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में राजेंद्र नगर राजपुरा वार्ड 12 निवासी मंजू देवी ने आरोप लगाए कि उनका 17 वर्षीय बेटा दीपक रक्षा बंधन के दिन इलाके में टहल रहा था। तभी इलाके के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। यह विवाद शांत भी हो गया, लेकिन 31 अगस्त की दोपहर उन्हीं आरोपियों ने दीपक को अकेला पाकर घात लगाकर हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.