हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राजपुरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की केबल चोरी होने से गुरुवार को जलापूर्ति बाधित हो गई। बुधवार रात अज्ञात चोर ट्यूबवेल की करीब दस मीटर केबल चोरी कर ले गए। इसके चलते मोटर का संचालन प्रभावित हुआ और लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। मामले में जल संस्थान ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर सौंपी है। राजपुरा स्थित ट्यूबवेल से आसपास के क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात ट्यूबवेल में लगे कॉपर की दस मीटर केबल चोरी हो गई। जिससे गुरुवार को ट्यूबवेल का संचालन ठप गया। पानी की आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर कार्...