हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। श्रीरामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के समापन पर शुक्रवार को श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजों और धार्मिक भजनों के बीच राजगद्दी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के स्वरूप विराजमान रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। श्रीरामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा स्टेडियम, प्रेम टाकिज, केमू, रेलवे बाजार, जैन चौराहा, नया बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, अग्रसेन चौक और कालाढूंगी चौराहे होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। राजगद्दी को फूलों से सजाया गया था। 'रामराज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका' जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रा...