हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: कालाढूंगी। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान कालाढूंगी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को वीरा फाउंडेशन देहरादून के तत्वावधान में रक्तदान एवं अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका कालाढूंगी वार्ड नंबर-2 की पार्षद सुमन अधिकारी और विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में रक्तदान के साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. आरकेएसओ चंदेल ने संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र पांडे ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...