Haldwani News: राखी से पहले जाम से कराहा हल्द्वानी, हर कोने में रेंगी गाड़ियां
हल्द्वानी, अगस्त 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले गुरुवार को नैनीताल जिले का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला हल्द्वानी शहर भीषण ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया। सुबह से शुरू हुआ जाम का यह सिलसिला देर रात नौ बजे तक जारी रहा। जिससे पूरा शहर थम सा गया। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ और खराब मौसम के चलते सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। जिसके चलते मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक गलियों तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं और पुलिस के पसीने छूट गए। त्योहार के इस सीजन में गुरुवार को लोग जमकर खरीदारी करने निकले। वहीं बारिश के मौसम के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने दोपहिया वाहनों के बजाय चारपहिया गाड़ियों का इस्तेमाल किया। जिससे सड़कों पर अचानक वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। हालात यह हो गए कि शहर की जीवनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.