हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मई महीने के पहले सप्ताह में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गए 1.5 करोड़ रुपये कीमत के हाथी दांत के मामले में कई अहम सवाल अब भी पहेली बने हुए हैं। महीनों बीत जाने और विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद यह रहस्य उजागर नहीं हो सका कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत रखने वाला यह हाथी का दांत आखिरकार तस्करों के हाथ लगा कहां से। सितारगंज स्थित बराकोली रेंज के कल्याणपुर क्षेत्र से एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर शक्तिफार्म निवासी मृत्युंजय हलदार और मानिक मंडल को 7.82 किलोग्राम वजनी हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया था कि उन्हें य...