Haldwani News: रसोई का स्वाद हुआ महंगा, चिकन के साथ मसालों ने भी बढ़ाया खर्च
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रसोई में तड़का लगाना हो या नॉनवेज का स्वाद लेना हो, दोनों का खर्च बढ़ गया है। दाल-सब्जी में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख मसालों के दाम बीते एक महीने में तेजी से बढ़े हैं। धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और छोटी इलायची समेत कई मसालों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक उछाल आया है। दूसरी ओर चिकन और अंडे के बढ़ते दामों ने नॉनवेज खाने वालों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। फुटकर बाजार में लाल मिर्च पाउडर 200-320 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 250-330 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। धनिया पाउडर 140-150 रुपये से बढ़कर 180-220 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मंगलपड़ाव और आजाद नगर की फुटकर बाजार में धनिया 140 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किलो, जावित्री 1800 से 2300 रुपये और छोटी इलायची के दाम 2800 से बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.