Haldwani News: रवि शंकर शर्मा को साहित्य भारती सम्मान
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बाल साहित्यकार रवि शंकर शर्मा को बृज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, फतेहाबाद की ओर से साहित्य भारती सम्मान से नवाजा गया है। इसके साथ ही उन्हें साहित्य, शिक्षा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए अकादमी का मानद सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। रवि शंकर शर्मा की बाल साहित्य पर अब तक नौ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह लंबे समय से बच्चों के लिए लेखन कर रहे हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पुस्तक 'बेटी जाएगी स्कूल' का विमोचन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने नैनीताल में किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.