हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सामाजिक सरोकारों के प्रतीक रहे रवि यादव की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर मुखानी स्थित चैरिटेबल ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 72 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। हल्द्वानी में रवि यादव की स्मृति में लंबे समय से 'रवि रोटी बैंक' के माध्यम से बेहद किफायती दरों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की मुहिम सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, ताकि अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। शिविर के मुख्य आयोजक गौरव यादव ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...