Haldwani News: रफ्तार पर लगाम नहीं, 100 की गति से दौड़ रही गाड़ियां
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली और रामपुर रोड पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे खाली मिलते ही वाहन चालक 100 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक की गति से गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। निर्धारित गति सीमा की अनदेखी हादसों का खतरा बढ़ा रही है। दोनों मार्गों पर इस साल अब तक सड़क हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है। इस हाईवे पर खाली सड़क देखकर वाहन चालक रफ्तार बढ़ा देते हैं। पर्यटकों के वाहनों में भी ओवरस्पीडिंग देखने को मिल रही है। तेज रफ्तार के कारण अचानक सामने आने वाले वाहन, कट और चौराहों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इन हाईवे पर गति के मानक 60 से 80 के बीच हैं, जबकि वाहन चालक 90 से 100 या इससे अधिक गति से वाहनों को दौड़ा रहे हैं। अधिकांश हादसे ओवरस्पीड में नियंत्रण खोने से हुए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.