हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: लालकुआं। रक्षाबंधन पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ मंडल के तीनपानी स्थित बैंक्वेट हॉल में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी की ओर से 'दीदी-बैणी महोत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने पहुंचकर भागीदारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी का अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी को तिलक लगाकर राखी बांधी। कोश्यारी ने महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन तारा पांडे और कंचन भट्ट ने किया। इस दौरान तारा पांडे, नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, अरुण जोशी, राजकुमार सेतिया, बॉबी सम्भल, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, राजलक्ष्मी पंडित, ममता चौहान, आन...