हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर बिठौरिया स्थित एकपर्णिका भवन में आयोजित कार्यक्रम में कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों, ग्राम सभाओं और वार्डों से पहुंचीं बहनों ने भाजपा नेता मनोज पाठक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मनोज पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। उन्होंने बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर संवाद और सहभागिता से परिवार जैसी आत्मीयता का अनुभव हुआ। यह भी पढ़ें- Kashipur News: अल्पसंख्यक समाज की महिला...