हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वरिष्ठ रंगकर्मी, मंच संचालक एवं समाजसेवी अशोक खुल्वे के असमय निधन पर क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया गया। रानीबाग निवासी शिक्षक दीपक नौगांई ने बताया कि उन्होंने कई वर्षों तक उनके साथ विभिन्न मंचों पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तहत लोगों को अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूक करने का कार्य किया। समाज सेवा के रूप में उनका प्रयास अनुकरणीय है। उनके निधन पर दीपक नौगांई, प्रकाश ब्रजवासी, भुवन लाल साह, धीरज पंत, महेश भंडारी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...