हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे में पहुंचे हैं। शनिवार को हल्द्वानी में उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुलाई गई इस बैठक में निगम के कार्यों की व्यापक मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, बिजली वितरण व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और राजस्व संग्रहण के लक्ष्यों की पड़ताल की। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और परिचालन संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिय...