हल्द्वानी, अगस्त 23 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। यूनिवर्सल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में 20 से 22 अगस्त तक वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के हस्तशिल्प सेवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी भूमिका गब्र्याल ने बताया कि कार्यशाला में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को सिल्क कुकून शिल्प, कलात्मक मोमबत्ती, पेंटिंग और उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला का प्रशिक्षण दिया। छात्रों ने स्वयं कलाकृतियां बनाकर अपने हुनर को निखारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...