Haldwani News: यूओयू में 4 फीसदी बढ़े प्रवेश, 17 दिन में रिजल्ट घोषित: कुलपति
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। विवि के अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवि ने 20 जुलाई से 27 अगस्त 2026 तक 80 केंद्रों पर जुलाई सत्र की परीक्षाएं आयोजित की थीं। जेएनयू, डीयू, जामिया मिल्लिया और इलाहाबाद विवि जैसे संस्थानों के करीब 300 प्राध्यापकों के सहयोग से मूल्यांकन 13 सितंबर तक पूरा हुआ। विश्वविद्यालय ने परीक्षा समाप्ति के महज 17 दिन और मूल्यांकन के 20 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किया। कुलपति ने बताया कि इस सत्र में प्रवेश का आंकड़ा 4.05% बढ़कर 48,444 पहुंच गया है (जो पिछले सत्र में 46,558 था)। इसमें 19,757 नए प्रवेश दर्ज हुए हैं। अपनी सीमाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.