Haldwani News: यूओयू का दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को, राजभवन से मंजूरी
हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 का दीक्षांत समारोह 18 नवंबर को होगा। राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ने आयोजन के लिए सहमति प्रदान की है। राजभवन सचिवालय की ओर से 12 अक्तूबर को जारी पत्र में विवि प्रशासन को समारोह की तैयारियों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि राजभवन से स्वीकृति मिलने के बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और समारोह के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से बाद में साझा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.