हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में 47वीं कार्य परिषद की बैठक हुई। इसमें विवि शैक्षणिक प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां, स्वर्ण पदक प्रदान करने से संबंधित प्रस्ताव पर विचार किया गया। कार्य परिषद की बैठक में बीते 4 अगस्त को आयोजित 46वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। हाल ही में हुई वित्त समिति की 22वीं बैठक और विद्या परिषद की 37वीं बैठक की संस्तुतियों के अनुमोदन से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...