हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: लालकुआं। क्षेत्र के युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी की मंगलवार रात अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हें परिजन बरेली के निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। 35 वर्षीय दिनेश लोहनी अविवाहित थे, पिछले वर्ष ही उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी आनंद बल्लभ लोहानी का निधन हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र सिंह बोरा, दीवान सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भूपेंद्र सिंह धोनी, पवन चौहान, कमलेश...