Haldwani News: युवती को उल्टी दिशा में बिठाकर बुलेट चलाते युवक को तलाश रही पुलिस
हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के हैड़ाखान रोड पर चलती बुलेट में युवक-युवती का अजीब अंदाज में दोपहिया वाहन में सवार होकर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक बुलेट चला रहा है, जबकि उसकी युवती बाइक की टंकी पर चालक की ओर मुंह करके उल्टी बैठी नजर आ रही है। दोनों इसी तरह सड़क पर बाइक दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वारयल होने के बाद हैड़ाखान गांव के कुछ लोगों ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस से शिकायत की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस तरह चलती बाइक पर बैठना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.