हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले एक नाबालिग छात्र का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ के गोताखोरों और वनभूलपुरा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान 17 साल के प्रियांश बिष्ट के रूप में हुई है। जो मोतीनगर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। महज मोबाइल न मिलने जैसी छोटी सी बात पर मां से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पोस्टmortem के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मोतीनगर बरेली रोड स्थित हाथीखाल निवासी गोविंद सिंह बिष्ट पेशे से मोटर मैकेनिक हैं। रविवार दोपहर करीब 3 बजे उनके बेटे प्रियांश को पढ़ाई का सामान लेने दुकान जाना था। जाने से पहले प्रियांश ने अपनी मां से मोबाइल मांगा। मां ने मोबाइल देने से मना करते हुए उसे साइकिल के बजाय स्कूटी से जाने औ...