Haldwani News: मॉडल यूनाइटेड नेशंस में सिंथिया स्कूल के छात्रों का दबदबा
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने दीक्षांत स्कूल में हुई अंतर-विद्यालयी मॉडल यूनाइटेड नेशंस प्रतियोगिता में तीन पुरस्कार अपने नाम किए। स्कूल के 16 सदस्यीय दल ने विभिन्न देशों और समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मुद्दों पर अपनी प्रभावी राय रखी और सभी को प्रभावित किया। स्कूल के सात्विक रौतेला, दिव्यांश बिष्ट,सिद्धार्थ वर्मा ने पुरस्कार जीते। टीम ने विद्यालय की शिक्षिका हेमा तिवारी मार्गदर्शन में काम किया। प्रधानाचार्य प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी छात्रों का स्कूल में स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.