हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मैट्रिक्स कॉलेज आफ नर्सिंग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्सास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रदीप पांडेय एवं डॉ ऋचा पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. प्रदीप पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व केवल मरीजों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और मानवता की सेवा करना भी उनके कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र पांगती, डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा, डॉ. आरएस. कुंवर, डॉ. अक्षत तम्टा, डॉ. अनिल पांडेय, प्राचार्या निधि ऐटवाल व कॉलेज के शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...