हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शीश महल स्थित सुचेतना सोशल सर्विस सेंटर में अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, नीट और आईआईटी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता पाने वाले मेधावियों, वर्ष 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल समेत करीब 90 मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा ने बताया कि 2018 से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम बच्चों के मनोबल और उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेश कुमार, डॉ. वैभव कुमार, जिला महामंत्री दीप दर्शन, रमेश चंद्र, हरिश्चंद्र, संजय कुमार, सुरें...