Haldwani News: मेथी शाह नाले से अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: कालाढूंगी। नगर पालिका कालाढूंगी ने शिशु मंदिर के पास स्थित मेथी शाह नाले की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले 35 लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया है। पालिका ने 15 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा पूरी होने के बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.