हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में सरकारी आवासों के आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानांतरण (ट्रांसफर) हो जाने के बावजूद कई नर्सिंग ऑफिसर सरकारी आवास खाली नहीं कर रहे हैं। सरकारी आवास पर कब्जा जमाए रखने और दूसरी तरफ कुछ नर्सिंग ऑफिसर पर हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) भी क्लेम करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से ट्रांसफर होकर राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचे 50 से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों को आवास उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। लंबे समय से आवास की बाट जोह रहे इन नए कर्मियों में प्रबंधन के ढुलमुल रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से कई बार मिल चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। अब नर्सिंग आफिसर मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्...