Haldwani News: मेडिकल कॉलेज में बीमारियों की सटीक कोडिंग पर कार्यशाला
हल्द्वानी, अगस्त 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में सोमवार को इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज-11 पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना, रोगों का वैज्ञानिक वर्गीकरण और सटीक क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि डब्ल्यूएचओ द्वारा विकसित यह प्रणाली चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य प्रशासकों को बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने सटीक मेडिकल रिकॉर्ड को पारदर्शी और प्रभावी इलाज की आधारशिला बताया। लखनऊ से आईं सीबीएचआई की डिप्टी डायरेक्टर दीक्षा सचदेवा और आरएमएलआईएमएस के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद खालिद ने कोडिंग प्रक्रिया पर जानकारी दी। इस दौरान डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. हरिशंकर पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.