हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिक उत्सव क्रिसेंडो के तहत बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलकूद एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बैडमिंटन पुरुष एकल में सक्षम और महिला एकल में आरती ने स्वर्ण पदक जीता। मिक्स्ड डबल्स में गर्वित-आरती और पुरुष युगल में गर्वित-सक्षम की जोड़ी अव्वल रही। टेबल टेनिस में नवांशी जैन (महिला एकल) और डॉ. शौर्य शर्मा (पुरुष एकल) ने बाजी मारी। कैरम में अदनान (पुरुष) व कनन बिष्ट (महिला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट में इंटरनल टीम विजेता रही और करण सिंह नेगी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) चुने गए। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में पीजी टीम और बालक वर्ग में 2022 बैच की टीम विजेता बनी। वॉलीब...