Haldwani News: मेंटेनेंस के लिए घंटों गुल रही बिजली
हल्द्वानी, अगस्त 2 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। शहर और आसपास के कई इलाकों में रविवार को घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुधार कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। ऐसे में फूलचौड़ और कमलुवागांजा उपकेंद्रों से जुड़े कई क्षेत्रों में तय समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
बिजली व्यवस्था में सुधार यूपीसीएल के अनुसार, विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए 33 केवी लाइन पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्य किए गए। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र फूलचौड़ से जुड़े संगम विहार फीडर की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रही। वहीं, 33/11 केवी उपकेंद्र कमलुवागांजा के मुखानी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.