हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बेस अस्पताल के गेट के पास बीते दिन मृत मिले व्यक्ति की पहचान हो गई है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि बीते मंगलवार को बेस अस्पताल के गेट पर अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला था। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त 56 वर्षीय सुरेश चंद्र निवासी नवाबी रोड के रूप में हो गई है। घटना के बारे में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...