हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक बड़े कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति हड़पने के मामले में पुलिस अब सह आरोपी मुश्ताक से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच अधिकारी जल्द ही उसके बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि मुश्ताक से पूछताछ में मुख्य आरोपी ज्योति सिंह के पूरे नेटवर्क और ठगी की साजिश से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं। आरोप है कि ज्योति ने कारोबारी से पांच करोड़ रुपये और चार प्लॉट हड़प लिए। इसके अलावा पिछले दो साल से बेटी की बीमारी का हवाला देकर प्रतिमाह 40 हजार रुपये भी वसूल रही थी। यह भी पढ़ें- Nainital News: हनीट्रैप की आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार तक रोक बताया जा रहा है कि ज्योति पहले भी उद्योगपतियों और अधिकारियों को अपने जाल में फंसा चुक...