हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को बुद्ध पार्क में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता होना बेहद जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखने का संकल्प जताया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर, प्रदेश प्रवक्ता मंजू तिवारी, गिरीश चंद्र तिवारी, शाकिर हुसैन, मोहिनी देवी, मोहम्मद तौफीक, नदीम, दानिश, दाऊद, गफूर, नईम, नजीर, शहजाद, सादाबाद, शाहनवाज, अल्पेश और...