हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:35 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपेड बागेश्वर से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:05 बजे उनका एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वह दोपहर 1:20 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार पहुंचेंगे और प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन के बाद दोपहर 2:20 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह दोपहर 3:20 बजे एफटीआई हैलीपेड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: विज्ञान महोत्सव का सीएम धाम...