हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिजनों के अनुसार मुताबिक उनकी 21 साल की बेटी 15 जुलाई की शाम लगभग 7:30 बजे बिना किसी को सूचना दिए घर से निकल गई और उसके बाद से वापस नहीं लौटी। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर मुखानी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसओ सुशील जोशी ने बताया कि युवती को शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...