Haldwani News: मुंशी हरिप्रसाद के दलित समाज के उत्थान में योगदान को किया याद
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड के सामाजिक सुधारक और 'उत्तराखंड के आंबेडकर' कहे जाने वाले राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती बुधवार को हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्ष, सामाजिक आंदोलनों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। तिकोनिया स्थित उनके नाम पर बने पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने ब्रिटिश शासनकाल में शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने वंचित और दलित समाज को सामाजिक पहचान दिलाने के लिए भी लंबा संघर्ष किया। अनुसूचित समाज को 'शिल्पकार' शब्द से पहचान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Almora News: मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.