हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- Haldwani News: लालकुआं। हरिद्वार में आयोजित ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव-2026 एवं 'आचार्य देवो भवः' अवॉर्ड समारोह में गोधाम हल्दूचौड़ की मीनाक्षी देवी दासी को 'आचार्य देवो भवः' सम्मान से सम्मानित किया गया। सनातन धर्म, अध्यात्म, भक्ति और भारतीय संस्कृति को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। डॉ. गौरव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में अभिनेता मुकेश खन्ना, हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत अयोध्या, वृंदावन और काशी सहित देश के विभिन्न आध्यात्मिक केंद्रों से संत एवं धर्माचार्य भी पहुंचे। गोधाम हल्दूचौड़ से जुड़े लोगों ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...